केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: सुबोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।

यहां स्थित पालिका के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अभियान में भाजपा के तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर व जन-जन तक पहुंचाएं।

  श्री उनियाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी द्वारा दिए गए सदस्य अभियान के लक्ष्य को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाय।

      उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकानेक जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने की अपील की और कहा कि जब हर व्यक्ति केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को भली भांति समझ लेगा,वह योजनाओं का लाभ भी हासिल कर लेगा, इन सभी बातों की तरह में निश्चित है कि हम लक्ष्य से भी बहुत आगे पहुंच कर भाजपा की सदस्यता रिकॉर्ड संख्या में ग्रहण करा लेंगे। उनियाल ने कहा कि विश्व की इस सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनने पर गौरव की अनुभूति होती है।

  कार्यक्रम में मौजूद नरेंद्र नगर विधानसभा सदस्य अभियान के संयोजक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्य चंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एक जुटता की अपील की।

  इस मौके पर नगर पालिका नरेंद्र नगर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार,नरेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, गजा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत व भरपूर मंडल के अध्यक्ष हर्ष पाल कोहली सहित पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा राणा ,महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष मंजू कोठियाल, सरिता कोठियाल,महेंद्र गुसाईं,आशा टम्टा,पूर्व सभासद विनीता, मंडी परिषद ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुकरेती, नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!